मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय लड़की ने लगाई फांसी  

14 Year girl angry by mothers scolding Suicides in pune
मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय लड़की ने लगाई फांसी  
मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय लड़की ने लगाई फांसी  

डिजिटल डेस्क,पुणे। कल तक एग्जाम की तैयारी में लगी बालिका ने ऐसा घातक कदम उठाया की उसके फ्रेंड्स यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी प्यारी सेजल मामूली सी बात पर फांसी लगा लेगी।  टीनएज बच्चों को समझना माता-पिता के लिए कई बार बड़ा मुश्किल हो जाता है। बच्चे कौन सी बात कब दिल पर ले लेंगे कहा नहीं जा सकता। कालेवाड़ी क्षेत्र में मां की डांट से दुखी होकर एक 14 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना से क्षेत्र में शोक का वातावरण निर्माण हुआ है।  

मां ने इसलिए लगाई थी फटकार
पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय सेजल दोरास्वामी मुदलियार नामक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। घटना को लेकर वाकड़ पुलिस थाने में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया गया है।  सेजल परिवार के साथ कालेवाड़ी के नढेनगर में रहती थीं। वह पिंपरी के एच ए स्कूल में 8 वीं कक्षा में पढ़ती थीं। सालाना परीक्षा खत्म होने के बाद वह दो दिनों में परिवार के साथ अपने गांव चेन्नई जानेवाली थीं। गुरूवार को उसकी मां ने उसे घर की साफ - सफाई करने के लिये कहा था, जो उसने नहीं किया। इस पर मां ने उसे कड़ी फटकार लगाई। इस बात से वह काफी निराश हुईं। शुक्रवार को उसके माता - पिता काम पर गए। वह अकेली ही घर में थीं। उस समय उसने पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसके माता- पिता उसे फाेन कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थीं। इसलिए उन्होंने पड़ोसी से संपर्क किया। पड़ोसी ने सेजल को आवाज दी लेकिन कुछ प्रतिसाद नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तब जाकर यह घटना सामने आई। उसे पिंपरी मनपा के वाईसीएम अस्पताल में भर्ती किया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सेजल मृदुभाषी थी इसलिए अपनी सहेलियों के बीच काफी चहेती थी उसकी इस तरह मृत्यु से सभी स्तब्ध हैं।

Created On :   14 April 2018 12:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story