सिवनी में 14 साल के बेटे ने मां के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या

14 year old son killed his father with the help of his mother
सिवनी में 14 साल के बेटे ने मां के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या
सिवनी में 14 साल के बेटे ने मां के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या

डिजिटल डेस्क, सिवनी। यहां एक 14 साल के बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दूसरी पत्नी रखने की बात पर उपजे विवाद में पहली पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने बेटे के साथ कोतवाली पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि पेशे से वेल्डिंग दुकान संचालक श्याम राव पवार ने शादी के बाद गोंदिया की रहने वाली एक महिला को अपने घर में रख लिया था। पहली पत्नी की आपत्ति और विवाद के कारण श्याम ने पत्नी को दूसरी जगह भेज दिया, लेकिन वह उससे चुपके चुपके मिलता रहा। इस बात की जानकारी श्याम की पत्नी वंदना पवार को पता लगी। वह मंगलवार रात अपने नाबालिग बेटे के साथ पति की दुकान पहुंची। बेटे ने पिता का हाथ पकड़ा और वंदना ने पति का गला चुनरी सें घोट दिया। पुलिस ने वंदना और उसके बेटे पर मामला दर्ज कर लिया है।

ढाई साल तक रही साथ में
पुलिस के अनुसार वर्ष 2005 में वंदना का विवाह श्याम के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत ही पति श्यामराव एक अन्य महिला जो गोंदिया की रहने वाली थी उसको भी रख लिया। करीब दो ढाई साल तक श्यामराव इन दोनों महिलाओं को अपने साथ रखा रहा और फिर पत्नी के विरोध करने पर श्यामराव ने अपनी दूसरी पत्नी को घर से अलग तो कर दिया, परंतु उससे मिलता रहता था। इसी बात को लेकर आए दिन श्यामराव और उसकी पत्नी में विवाद होता रहता था।

आटो से पहुंची और विवाद के बाद हत्या
बारापत्थर क्षेत्र में रहने वाली वंंदना अपने 14 साल के बेटे के साथ ऑटो से अपने पति की बम्होरी ग्राम स्थित वेल्डिंग की दुकान पहुंची। पुरानी बातों को लेकर फिर से दोनों मे विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि उसके बेटे ने पहले पिता का हाथ पकड़ लिया और वंदना ने गुलाबी रंग की चुनरी से पति का गला घोंट दिया।

 

Created On :   20 Feb 2019 2:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story