- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- हथियार का डर दिखाकर लूटे 18 लाख
हथियार का डर दिखाकर लूटे 18 लाख

By - Bhaskar Hindi |17 March 2022 3:31 PM IST
चंद्रपुर हथियार का डर दिखाकर लूटे 18 लाख
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. जिले की मूल तहसील के मूल-जानाला मार्ग पर दो अज्ञात लोगों ने हथियार दिखाकर दोपहिया वाहन चालक से 18 लाख रुपए लूट लिए। घटना बुधवार की रात को हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय गोयल बंधुओं की महालक्ष्मी सीमेंट एंड हार्डवेयर कंपनी के कर्मी दिनेश चलाख और अक्षय गसेचर्धन बुधवार को ग्राहकों से वसूली कर जमा किए 18 लाख 93 हजार 520 रुपए लेकर लौट रहे थे कि जनाला-मूल मार्ग पर अज्ञात दोपहिया ने उनकी दोपहिया को टक्कर मारी। दोपहिया सवार लुटेरों में से एक ने अक्षय को हथियार दिखाकर पीटा और उससे रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले। मूल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   17 March 2022 8:57 PM IST
Next Story