न्याय के लिए 18 वर्षीय युवती कल से करेगी भूख हड़ताल

18 year old girl will go on hunger strike from tomorrow for justice
न्याय के लिए 18 वर्षीय युवती कल से करेगी भूख हड़ताल
गोंदिया न्याय के लिए 18 वर्षीय युवती कल से करेगी भूख हड़ताल

डिजिटल डेस्क, अर्जुनी मोरगांव. अर्जुनी मोरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंपलगांव निवासी 18 वर्षीय अनुकंपा धारक उत्कर्षा वलथरे न्याय के लिए मंगलवार से ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठकर ग्राम पंचायत प्रशासन के खिलाफ अनशन आंदोलन करेंगी। इस तरह की चेतावनी उत्कर्षा वलथरे ने दी है। अनुकंपाधारक उत्कर्षा वलथरे ने बताया है कि उसके पिता भाऊराव केवलराम वलथरे  1 मई 2005 से 3 अप्रैल 2021 तक ग्राम पंचायत पिंपलगांव के ग्रामीण जलापूर्ति योजना में कर्मचारी के तौर पर नियुक्त थे। लेकिन उनकी मृत्यु 4 जून 2021 को हो गई। मृत्यु के पश्चात उनकी बेटी उत्कर्षा को ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा अनुकंपा के आधार पर नौकरी देना आवश्यक था। उत्कर्षा ने बताया कि 2 अगस्त 2017 के परिपत्रक क्रमांक वीपीएम 2016/प्रक 176/प्रस 3 के अनुसार ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्यरत किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो मृतक के वारिस को अनुकंपा तत्व पर नौकरी देना होता है। इस विषय को लेकर कई बार उत्कर्षा ने ग्राम पंचायत प्रशासन के पास आवेदन कर अनुकंपा तत्व पर नियुक्त करने की मांग की किंतु इस ओर अनदेखी ही की जा रही है। गटविकास अधिकारी उपमुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित विभागीय आयुक्त नागपुर से भी संपर्क कर लेखी आवेदन किया गया, किंतु न्याय नहीं मिला। आखिरकार उत्कर्षा ने चेतावनी दी कि इस विषय को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच के खिलाफ मंगलवार, 5 जुलाई से ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी जानकारी संबंधित प्रशासन को दे दी गई है।

Created On :   4 July 2022 7:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story