1993 मुंबई ब्लास्ट : 7 सितंबर को अबू सलेम समेत 5 आरोपियो को सजा

1993 Mumbai blast: Abu Salem to be sentenced on September 7
1993 मुंबई ब्लास्ट : 7 सितंबर को अबू सलेम समेत 5 आरोपियो को सजा
1993 मुंबई ब्लास्ट : 7 सितंबर को अबू सलेम समेत 5 आरोपियो को सजा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। 1993 ब्लास्ट मामले में आरोपी अबू सलेम समेत 5 दोषियों को 7 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। स्पेशल टाडा कोर्ट ने धमाकों के 24 साल बाद 16 जून 2017 को दोषी करार दिया था। वहीं एक आरोपी अब्दुल कय्यूम शेख को बरी कर दिया था।  जून माह में दोषी करार दिए जाने के बाद ब्लास्ट के एक आरोपी मुस्तफा दौसा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि अबू सलेम को गुजरात के भरूच से मुंबई तक 9 एके-56 राइफलें, 100 हैंड ग्रेनेड व गोलियां लाने का दोषी माना गया है। दोसा के भाई मोहम्मद के दुबई स्थित घर पर साजिश रची गई थी कि मुंबई में हथियार, RDX भेजेंगे, वहां ब्लास्ट और दंगे कराएंगे। दोसा ने 9 जनवरी 1993 को हथियारों-RDX की पहली खेप भेजी थी। भरूच से ये चीजें सलेम मुंबई लेकर आया था। कुछ हथियार संजय दत्त समेत बाकी लोगों को दिए गए थे। ताहिर मर्चेंट भी साजिश में हर मौके पर शामिल था। दुबई आने वाले लोगों के लिए वह पूरे इंतजाम करता था। वह लोगों को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजता था। अभी इस मामले में माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेमन सहित 27 आरोपी फरार हैं। बता दें 12 मार्च 1993 को हुए धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी। 713 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस वक्त करीब 27 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा था। इस मामले में 4 नवंबर 1993 को 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की गई थी। मुंबई का यह धमाका दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया में ऐसा पहला आतंकी हमला था, जिसमें इतने बड़े पैमाने पर RDDX का इस्तेमाल किया गया था।

Created On :   23 Aug 2017 10:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story