छठवीं की छात्रा सहित 2 ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

2 including 6th class student committed suicide by hanging
छठवीं की छात्रा सहित 2 ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
वरदात छठवीं की छात्रा सहित 2 ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. छठवीं कक्षा में पढने वाली एक छात्रा सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा अश्विनी संपत झोडे़े(12) और अाशीष शंकर गोंडाने (28) है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। इसकी छानबीन संबंधित थाने की पुलिस कर रही है। दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं।  पुलिस के अनुसार प्लाॅट नं.-3, शिव नगर, काजल बियरबार के पास पारडी निवासी  कु. अश्विनी झोड़े ने गत 16 फरवरी को घर में अकेली रहने पर सीलिंग पंखे में ओढनी बांधकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पारडी थाने के उपनिरीक्षक रणदिवे सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। उपनिरीक्षक रणदिवे के अनुसार बालिका छठवीं कक्षा में पढती थी। परिवार में मां और बड़ा भाई है। भाई आठवीं कक्षा में पढता है। मां मजदूरी करती है। बालिका के पिता उनसे अलग रहते हैं। जब मां काम पर से वापस लौटी तक उसे इस घटना का पता चला। पारडी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।  

युवक ने लगाई फांसी : सदर क्षेत्र के पचमढ़ी मोहल्ला, गवलीपुरा, नई बस्ती निवासी आशीष गोंडाने ने गत 17 फरवरी को सुबह 8.30 से शाम 5 बजे के बीच घर में छत में लगी लकड़ी की बल्ली में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर सदर थाने के उपनिरीक्षक खांडेकर सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

4 लाख के आभूषण चुराए 

उधर महिला को बेटी के घर जाना महंगा पड़ गया। चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण उड़ा दिए। शुक्रवार को कलमना थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं िमला है। सूर्य नगर निवासी वीणा राधेश्याम जीवढोढे (57) निजी काम करती है। बेटी से िमलने वह वाठोड़ा उसके घर गई थी। घर में कोई नहीं था। मौका पाकर चोर ने 16-17 फरवरी 2023 की दरमियानी रात ताला तोड़कर घर में प्रवेश िकया और अलमारी से सोने-चांदी के करीब 4 लाख के आभूषण चुरा िलए। घटना की सूचना मिलने पर आला पुलिस अधिकारी, श्वान पथक व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फुटेज खंगाल रही है।

 

Created On :   19 Feb 2023 6:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story