313 सैंपल की जांच में मिले 2 पॉजिटिव, 2 मरीज हुए स्वस्थ

2 positives were found in 313 samples, 2 patients became healthy
313 सैंपल की जांच में मिले 2 पॉजिटिव, 2 मरीज हुए स्वस्थ
नागपुर 313 सैंपल की जांच में मिले 2 पॉजिटिव, 2 मरीज हुए स्वस्थ

डिजिटल डेस्क, नागपुर.  शनिवार को 313 सैंपल की जांच में 2 पॉजिटिव पाए गए। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,87,381 हो गई है। इस दिन 2 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल 5,77,012 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 11 है। इनमें शहर के 7 व ग्रामीण के 4 मरीज शामिल हैं। कोरोना रिकवरी दर 98.11 फीसदी है। शनिवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। मृतकों की कुल संख्या 10,358 है। इनमें शहर के 6,061, ग्रामीण के 2,628 व जिले के बाहर के 1,669 मृतक हैं। सभी एक्टिव मरीज होम आइसोलेट हैं।

Created On :   27 Nov 2022 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story