मधुमक्खी के हमले में 2 पर्यटकों की मौत- 4 घायल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
 नागभीड़ मधुमक्खी के हमले में 2 पर्यटकों की मौत- 4 घायल

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. नागभीड़ तहसील के सातबहिनी पहाड़ी पर शनिवार 8 अप्रैल की दोपहर   पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई और एक 6 महीने की बालिका समेत 4 लोग घायल हो गए। मृतकों में नागपुर निवासी अशोक बिबीसन मेंढे (46) और लोधीखेड़ा मध्यप्रदेश निवासी गुलाब केशव कोचे (58) शामिल हैं।

jungle news how honey bees prevent from predators wasp attack: शिकारियों के  हमले से बचने को 'डांस' करती हैं मधुमक्खियां, वीडियो देखिए हैरान रह जाएंगे

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागभीड़ तहसील के वाढोणा निवासी अशोक भशाखेत्री के पुत्री का विवाह शुक्रवार को था। इस विवाह में भिलगांव नागपुर निवासी अशोक मेंढे और लोधीखेड़ा मध्यप्रदेश निवासी गुलाब कोचे आए थे। विवाह के बाद शनिवार को अपने गांव लौटने के पूर्व सभी घूमने के लिए निकले थे। नागभीड़ तहसील के सातबहिनी पहाड़ी पर गए थे। इसी बीच वहां पर एक और नागपुर का परिवार पहुंचा।

Nagda : मधुमक्खियों के हमले से अर्थी को छोडक़र भागे लोग 9 ग्रामीण घायल -  Attack of bees 9 villagers injured

सभी पहाड़ी चढ़ रहे थे कि अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और यवतमाल जिले के वणी निवासी सुदीप दिलीप कोठारी (30), दीपिका सुदीप कोठारी (29)पार्थ सुदीप कोठारी (6 महीने) और नागपुर निवासी मनोज राजुरकर (42) घायल हो गए। सभी को तत्काल  निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के बाद सभी घर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची।बता दें कि पिछले वर्ष भी इसी पहाड़ी पर ब्रह्मपुरी के पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया था।  
 

Created On :   9 April 2023 1:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story