लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई 22 समितियां, उम्मीदवारों के नाम पर 16 मार्च को लगेगी मुहर

22 committees created by BJP for Lok Sabha elections, candidates will final on 16th
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई 22 समितियां, उम्मीदवारों के नाम पर 16 मार्च को लगेगी मुहर
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई 22 समितियां, उम्मीदवारों के नाम पर 16 मार्च को लगेगी मुहर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। प्रबंधन समिति के अधीन 22 विभिन्न समितियां बनाई हैं। प्रबंधन समिति की प्रमुख समितियों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जबकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख चेहरे रहे पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को विशेष संपर्क अभियान समिति का सदस्य बनाया गया है। चुनाव की शीर्ष समिति में प्रदेश के जलसंरक्षण मंत्री गिरीश महाजन को जगह मिली है। गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वर्षा में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न कामों की जिम्मेदारी तय की गई। साथ ही पार्टी के उम्मीदवारों के जीत के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे होंगे। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील, जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन का समावेश है। 

घोषणा पत्र समिति में पंकजा, भंडारी

भाजपा की घोषणा पत्र समिति में प्रदेश की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे और पार्टी प्रवक्ता माधव भंडारी को शामिल किया गया है। विजन डॉक्यूमेंट समिति की जिम्मेदारी विश्वास पाठक के पास होगा। रैलियों की जिम्मेदारी श्रम मंत्री संभाजी निलंगेकर पाटील, विधायक सुरेश हलवणकर को दी गई है। संसदीय क्षेत्र स्तर पर सम्मेलन का आयोजन विधायक सुजित सिंह ठाकुर और प्रविण दटके की होगी। विभिन्न जातियों को जोड़ने के लए वर्गवार सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी जलसंरक्षण मंत्री राम शिंदे, विधायक भाई गिरकर, विधायक अशोक उईके की होगी। नए वोटरों को जोड़ने के लिए पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल और विधायक योगेश टिलेकर जोर लगाएंगे। पारंपरिक अभियान समिति में विधायक संजय भेगडे, स्मिता वाघ और शैलेश गोजमगुंडे को शामिल किया गया है। बृद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन गृह राज्य मंत्री रणजीत पाटील, प्रदीप रावत करेंगे। विशेष संपर्क अभियान समिति में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता और शायन एनसी को जगह दी गई है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र बनाने की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, विधायक संजय कुटे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अशीष शेलार को दी गई है। बूथ समन्वय समिति का प्रभार विधायक रामदास आंबटकर के पास होगा।   

उम्मीदवारों के नामों पर 16 मार्च को लगेगी मुहर

लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के भाजपा उम्मीदवारों के नामों की सूची को अंतिम रुप देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे दिल्ली जाएंगे। भाजपा की संसदीय दल की बैठक 16 मार्च को दिल्ली में होगी। इस बैठक में महाराष्ट्र के पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। गुरुवार को भाजपा नेता प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह जानकारी दी

एक साथ नजर आएंगे मुख्यमंत्री और उद्धव 

भाजपा और शिवसेना गठबंधन के बाद दोनों दलों के पदाधिकारियों का पहला सम्मेलन विदर्भ में होगा। शुक्रवार को दोपहर 12.30 को अमरावती के मोर्शी रोड स्थित संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक सभागृह में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसके बाद दोपहर 3 बजे नागपुर के वसंतराव देशपांडे सभागृह में पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में दोनों दलों के करीब 1500 कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और नेताओं को बुलाया गया है। दोनों सम्मेलनों में मुख्यमंत्री और पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे। 

Created On :   14 March 2019 4:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story