- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 16 से शुरु होगा विदर्भ राज्य आंदोलन...
16 से शुरु होगा विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का दूसरा अधिवेशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का दूसरा अखिल भारतीय अधिवेशन 16 व 17 अप्रैल को डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागृह में होगा। 1 मई को विधानभवन पर मोर्चा ले जाया जाएगा। समिति के मुख्य संयोजक राम नेवले, वामनराव चटप, डॉ. श्रीनिवास देशपांडे ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।
1 मई को विधानभवन पर मोर्चा
राम नेवले ने कहा कि, अधिवेशन में किसान समस्या, बेराेजगारी, महिलाओं की समस्या, विदर्भ में उद्योग-व्यापार की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। 1 मई को विदर्भ राज्य की मांग को लेकर विधानभवन जाने वाले माेर्चा की तैयारी के संबंध में चर्चा की जाएगी। अधिवेशन का उद्घाटन सुबह 11.30 बजे होगा। दोपहर 2 बजे विदर्भ संसद विषय पर चर्चासत्र होगा। चर्चासत्र में विदर्भ के सभी विदर्भवादी मंच के नेता व प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
उद्योग क्षेत्र विषय पर तीसरा चर्चासत्र
शाम 5 बजे व्यापार व उद्योग क्षेत्र विषय पर तीसरा चर्चासत्र होगा। रात 8.30 बजे विदर्भ व किसान समस्या पर चर्चा के अलावा कवि सम्मेलन व गायन कार्यक्रम होगा। 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे विदर्भ में औद्योगिकीकरण व रोजगार विषय पर चर्चासत्र होगा। महिलाओं व विदर्भ के विषय पर दोपहर 12 बजे चर्चासत्र होगा। किसान व किसान समस्या के मामले पर दोपहर 3 बजे चर्चासत्र आयोजित है। शाम 5 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। पत्रकार वार्ता में प्रबीरकुमार चक्रवर्ती, अरूण केदार, अरविंद देशमुख, राजकुमार नागुलवार, रंजना मामर्डे, नंदा पराते, राजेंद्र आगरकर उपस्थित थे।
Created On :   8 April 2018 3:14 PM IST