विवाद होने पर गर्भवती के पेट पर फेंका बैग, नागपुर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में 3 महिलाएं

3 women thrown a bag on pregnant lady at Nagpur station
विवाद होने पर गर्भवती के पेट पर फेंका बैग, नागपुर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में 3 महिलाएं
विवाद होने पर गर्भवती के पेट पर फेंका बैग, नागपुर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में 3 महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सफर के दौरान मामूली विवाद होने पर एक गर्भवती के पेट पर बैग फेंक कर मार दिया गया। जिसके कारण प्लेटफार्म पर गिरी महिला दर्द से कराहने लगी। आरपीएफ को जानकारी मिलते ही महिला को रेलवे डॉक्टर के पास लाया गया। जहां जांच के बाद उसे मेयो में रैफर किया गया। यह वारदात नागपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात 1.40 बजे हुई है। जीआरपी ने 3 महिलाओँ को हिरासत में लिया है।

हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्‌टनम समता एक्सप्रेस रोज की तरह प्लेटफार्म नंबर 6 पर रात 1.30 बजे आई थी। इस ट्रेन की जनरल बोगी में एक गर्भवति महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। उसी बोगी में 3 अन्य महिला भी थी। गाड़ी रुकने के बाद उतरने को लेकर गर्भवति महिला के पति के साथ तीन महिलाओं का विवाद हो गया। पति को बचाने के लिए गर्भवति महिला यात्री बीच-बचाव करने लगी। ऐसे में गुस्से में आई तीन महिलाओं में एक ने उसपर बैग फेक दिया। जो सीधे पेट पर जाकर लगा। इससे गर्भवति धक्के से प्लेटफार्म पर ही गिर पड़ी।

पेट पर लगने से उसे बहुत ज्यादा पीड़ा होने लगी। वह कराहने लगी थी। किसी ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी गई। वहीं स्टशन व्यवस्थापक को भी बताया गया। सूत्रों की माने तो इस दौरान रेलवे डॉक्टर प्लेटफार्म नंबर एक पर ही मौजूद थें, लेकिन वह दूसरे किसी यात्री के बुलाने पर आने से नहीं आ सके। ऐसे में जीआरपी ने बैटरी कार की मदद से महिला को प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला यात्री को तुरंत मेयो भेजा। जहां उसकी हालत चिंताजनक है।

Created On :   31 Aug 2018 3:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story