विदेश से लौटे 60 लोगों में से 30 लापता, नहीं उठा रहे फोन, RT-PCR टेस्ट के ढूंढ रही आंध्र प्रदेश सरकार 

30 out of 60 people returned from abroad missing, not picking up phone
विदेश से लौटे 60 लोगों में से 30 लापता, नहीं उठा रहे फोन, RT-PCR टेस्ट के ढूंढ रही आंध्र प्रदेश सरकार 
ओमिक्रॉन की दहशत विदेश से लौटे 60 लोगों में से 30 लापता, नहीं उठा रहे फोन, RT-PCR टेस्ट के ढूंढ रही आंध्र प्रदेश सरकार 
हाईलाइट
  • 60 लोगों में से 9 लोग अफ्रीका से लौटे है

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। कई देशों में इसका संक्रमण बढ़ता जा रहा है। भारत में भी ओमिक्रॉन के खिलाफ तैयारियां शुरु हो गई है। लेकिन, कुछ विदेश से लौटे कुछ नागरिक सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है और उनकी इस लापरवाही का खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ सकता है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में विदेश से लौटे 60 लोगों में से 30 लोग लापता है, जिनका RT-PCR टेस्ट करने के लिए सरकार उन्हें ढूंढ रही है। इन लोगों का प्रशासन की तरफ से कई बार फोन भी लगाया गया। लेकिन, कई लोग फोन नहीं उठा रहे है। 

How to reduce the impact of coronavirus on our lives - The Washington Post

बता दें कि, ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइन तय की है, जिसके मुताबिक बाहर से आए सभी यात्रियों का RT-PCR टेस्ट करना अनिवार्य है। इसलिए उन 30 यात्रियों की खोज की जा रही है। 60 लोगों में से 9 लोग अफ्रीका से लौटे है। ये 60 लोग पिछले 10 दिनों में विशाखापत्तनम पहुंचे हैं और इनमें से 30 प्रदेश में अलग-अलग जगह के लिए निकल चुके है। कुल लोगों ने अब तक कॉल का जवाब नहीं दिया है। इस वजह से इनके लापता होने की आशंका जताई जा रही है। 

India's new travel rules for international flyers from today amid Omicron  scare: 10 things to know

गुरुवार को भारत में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। कर्नाटक में ओमिक्रॉन को 2 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं राज्स्थान में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित है और ये सभी 1 हफ्ते पहले ही दक्षिण अफ्रीका से लौटे है। इन्हें ओमिक्रॉन संदिग्ध माना जा रहा है और इस वजह से उन्हें क्वारंटाइन करके इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए है। भारत सरकार टीकाकरण पर विशेष ध्यान दे रही है और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरुक कर रही है। इसके लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए है कि, वो अपने प्रदेश को जल्द से जल्द 100% टीकाकरण वाला प्रदेश बनाए। लेकिन, सिर्फ सरकार की कोशिशो से काम नहीं बनेगा। जनता को जागरुकता के साथ टीकाकरण करवाने की जरुरत है। ताकि आने वाली परिस्थितियों से निपटा जा सकें। 


 

Created On :   3 Dec 2021 6:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story