नागपुर में 39 नए मरीज, अमरावती में 14, यवतमाल में 11, चंद्रपुर में एक पॉजिटिव

39 new patients, Number 1365 reached of corona infected in Nagpur
नागपुर में 39 नए मरीज, अमरावती में 14, यवतमाल में 11, चंद्रपुर में एक पॉजिटिव
नागपुर में 39 नए मरीज, अमरावती में 14, यवतमाल में 11, चंद्रपुर में एक पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। 39 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 1365 हो गई है। बुधवार को पॉजिटिव आए मरीजों में 28 की नीरी लैब, 7 की मेयो, 3 की मेडिकल और एक की जांच निजी लैब में हुई है। नीरी में पॉजिटिव आए 28 सैंपल राजनगर क्वारेंटाइन सेंटर के हैं। इस सेंटर में नाईकतालाब और बांग्लादेश के लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। मेयो में पॉजिटिव आए सैंपल वीएनआईटी क्वारेंटाइन सेंटर और हंसापुरी के मरीज के हैं। राजनगर क्वारेंटाइन सेंटर से 139 सैंपल जांच के लिए नीरी लैब भेजे गए थे। इनमें 28 सैंपल पॉजिटिव, 105 निगेटिव और 6 सैंपल इनकनक्लूसिव थे।

अमरावती में 14, यवतमाल में 11 मिले संक्रमित 

विदर्भ के अमरावती जिले में बुधवार को कोरोना से संक्रमित 14 मरीज पाए गए जबकि यवतमाल में 11 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ अमरावती में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 460 हो चुकी है।  इनमें से 323 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 19 मरीजों की मौत हुई है। 

वहीं यवतमाल में और 11 नए मरीज मिलने से यहां अब तक कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 258 हो गई है। यवतमाल जिले में भी अब तक 8 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

गोंदिया में दो मरीज 

गोंदिया जिले में 6 दिन के अंतराल के बुधवार को कोरोना के 2 नए संक्रमित पाए गए। दोनों मरीज खाड़ी के कतर से देश में वापस आए हैं। गोंदिया में अब तक कुल 104 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 86 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। 

चंद्रपुर में एक और पॉजिटिव 

चंद्रपुर शहर में होम क्वारेंटाइन की गई एक 19 वर्षीय युवती की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव पाई गई। इस युवती के परिवार के तीन सदस्य मंगलवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। अब युवती के भी पॉजिटिव पाए जाने से एक ही परिवार के कुल चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

 

Created On :   24 Jun 2020 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story