- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- बाघ की दहशत के कारण दो दिन से काम...
बाघ की दहशत के कारण दो दिन से काम पर नहीं आए 400 कर्मचारी

By - Bhaskar Hindi |27 Dec 2022 3:03 PM IST
चंद्रपुर बाघ की दहशत के कारण दो दिन से काम पर नहीं आए 400 कर्मचारी
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। तहसील के ऊर्जाग्राम ताड़ाली में स्थित वेकोलि की केंद्रीय कार्यशाला परिसर में बाघ की दहशत मची हुई है। पिछले दो दिनों से सैकड़ों कर्मचारी क्वार्टर में ही कैद हैं। वे केंद्रीय कार्यशाला तक नहीं गए। प्रबंधन द्वारा भी कर्मचारियों को क्वार्टर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जानकारी वनविभाग को दी गई। वनविभाग की टीम ने केंद्रीय कार्यशाला मंे पहुंचकर बाघ को पिंजरे में कैद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Created On :   27 Dec 2022 8:31 PM IST
Next Story