खेलो इंडिया के तहत महाराष्ट्र को मिले 45 करोड़ रुपए

45 crores allocated to Maharashtra under Khelo India
खेलो इंडिया के तहत महाराष्ट्र को मिले 45 करोड़ रुपए
खेलो इंडिया के तहत महाराष्ट्र को मिले 45 करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेल को बढावा देने के लिए शुरु की गई खेलो इंडिया योजना के तहत महाराष्ट्र को 2014 से अब तक 45 करोड़ की राशि आबंटित की गई है। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) किरेन रीजीजू ने सोमवार को राज्यसभा में एख सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। खेल मंत्रालय ने देश में खेल क्षेत्र के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए वर्ष 2017 में खेलो इंडिया योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में खेल को बढावा देने के लिए 173 परियोजनाएं स्वीकृत की गई। इनमें महाराष्ट्र की 8 परियोजनाएं शामिल है। इसके लिए संस्वीकृत धनराशि 90.41 करोड़ में से राज्य को 45.93 करोड़ रुपये जारी किए गए।     
 

Created On :   25 Nov 2019 4:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story