5 आईएएस अधिकारियों का तबादला

By - Bhaskar Hindi |14 Feb 2023 9:04 PM IST
प्रशासनिक फेरबदल 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने मंगलवार को पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। मुख्य प्रशासक (न्यू टाउनशिप), सिडको, औरंगाबाद दीपा मुधोल-मुंडे को बीड का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि बीड के जिलाधिकारी राधाबिनोद शर्मा को मुख्य प्रशासक (न्यू टाउनशिप), सिडको, औरंगाबाद के पद पर भेजा गया है। सिद्धाराम सलीमठ अहमदनगर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। मुंबई उपनगर जिला की जिलाधिकारी निधि चौधरी अब संयुक्त आयुक्त, बिक्री कर, मुंबई होगी। उनकी जगह पर अहमदनगर के जिलाधिकारी रहे राजेंद्र भोसले को मुंबई उपनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
Created On :   14 Feb 2023 9:03 PM IST
Next Story