उर्ध्व प्रवरा परियोजना के लिए 5177 करोड़, अहमदनगर-नाशिक के 182 गांवों को होगा लाभ 

5177 crore for Urdhva Pravara project, 182 villages of Ahmednagar-Nashik will be benefited
उर्ध्व प्रवरा परियोजना के लिए 5177 करोड़, अहमदनगर-नाशिक के 182 गांवों को होगा लाभ 
मंजूरी उर्ध्व प्रवरा परियोजना के लिए 5177 करोड़, अहमदनगर-नाशिक के 182 गांवों को होगा लाभ 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर के अकोले तहसील की उर्ध्व प्रवरा परियोजना को गति देने के लिए 5177 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च को संशोधित मंजूरी प्रदान की गई है। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस सिंचाई परियोजना से अहमदनगर और नाशिक जिले के 182 गांवों की 68 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित हो सकेगी। प्रवरा नदी पर निलवंडे गांव के ऊपरी हिस्से में बांध बनाया जा रहा है। बांध के बाए तरफ वाली नहर की लंबाई 85 किलोमीटर और दाहिने किनारे की ओर से जाने वाली नहर की लंबाई 97 किमी है। दोनों नहरों से 68 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने का अनुमान है। यह सिंचाई परियोजना साल 2027 तक पूरी होगी। यह परियोजना पूरी होने के बाद अहमदनगर के अकोले, संगमनेर, राहुरी, राहाता, कोपरगांव तहसील और नाशिक के सिन्नर तहसील के 182 गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। 
 

Created On :   22 Feb 2023 9:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story