कार-दाेपहिया की टक्कर में 6 की मौत, एक घायल

6 killed, one injured in car-two-wheeler collision
कार-दाेपहिया की टक्कर में 6 की मौत, एक घायल
दर्दनाक हादसा कार-दाेपहिया की टक्कर में 6 की मौत, एक घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। परतवाड़ा-बहिरम मार्ग पर निंभोरा फाटा के पास रविवार की देर रात दोपहिया व इनोवा कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक परतवाड़ा शहर के अनूज हार्डवेअर में काम करनेवाले मजदूरों को रविवार की रात समय हो जाने से और बारिश काफी आने से दुकान संचालक ने अपने कार चालक को सभी  को उनके गांव छोड़ने के लिए कहा था। कार चालक सभी मजदूरों को लेकर बहिरम मार्ग से मजदूरों को गांव छाेड़ने जा रहा था कि निंभोरा फाटा के पास दोपहिया वाहन के साथ कार की भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।  मृतकों में पांडुरंग रघुनाथ शनवारे (30), सतीश सुखदेव शनवारे (30),  सुरेश विठ्ठल निर्मले (25),  कार चालक रमेश धुर्वे (30), दोपहिया वाहन चालक प्रतीक दिनेश मांडवकर (26) और अक्षय सुभाष देशकर (26) है।  

हादसे में तीन की मौत, 6 घायल

अमरावती के सिंभोरा जलाशय से डवरगांव में दोपहिया पर आते समय तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसा अमरावती-मोर्शी मार्ग पर चिंचखेेड़ फाटे के पास हुआ। दुर्घटना में दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक का नाम राहुल नाकाडे (34) व आशीष ठाकरे (24) हैै। वरुड़ तहसील अंतर्गत पांढुर्णा से वरूड़ मार्ग पर कच्ची सड़क होने से दो घटनाओं में दो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना मंे एक 12 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। मृतक का नाम पवन कासरे है।  

Created On :   18 July 2022 8:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story