मुठभेड़ में मारा गया 6 लाख का इनामी नक्सली

6 lakh prized Naxalite killed in encounter
मुठभेड़ में मारा गया 6 लाख का इनामी नक्सली
मुठभेड़ में मारा गया 6 लाख का इनामी नक्सली

डिजिटल डेस्क, गढ़चिरोली। अहेरी तहसील के कापेवंचा जंगल क्षेत्र में रविवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। सोमवार को मृतक नक्सली की पहचान अहेरी दलम में एरिया कमेटी मेंबर मंगरू ऊर्फ राम चिन्ना पोरतेट (48) के रूप में हुई है। मंगरू पर सरकार ने 6 लाख रुपए का इनाम रखा था। उस पर 40 हिंसक वारदातों को अंजाम देने का मामला दर्ज है।

रविवार को अहेरी तहसील कापेवंचा जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में C-60 के जवानों द्वारा 1 नक्सली को मार गिराने में सफलता मिली थी। जिला पुलिस को इस खूंखार नक्सली के मारे जाने के कारण बड़ी सफलता मिली है।

15 दिनों में 4 नक्सली ढेर

जिला पुलिस के जवान SP डॉ. अभिनव देशमुख के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान बड़ी तेजी से चला रहे हैं। इस अभियान में जवानों को 15 दिनों में 4 नक्सली मार गिराने मेंं सफलता मिली है। मृत नक्सलियों में 3 महिलाएं एवं 1 पुरूष है।

Created On :   24 July 2017 6:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story