चुनाव के लिए मैदान में 69 उम्मीदवार

69 candidates in fray for Samudrapur election
चुनाव के लिए मैदान में 69 उम्मीदवार
समुद्रपुर चुनाव के लिए मैदान में 69 उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, समुद्रपुर। आगामी 21 दिसंबर को होनेवाले  चुनाव के लिए समुद्रपुर नपं में 7 दिसंबर को कुल 70 नामांकन दाखिल किए गये थे। बुधवार 8 दिसंबर को की गई छंटनी में 1 नामांकन रद्द होने के कारण 69 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 1 अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट लिए भाजपा की मोनिका बेलेकर, राकांपा की आम्रपाली ढोरे, कांग्रेस की संगीता रंगारी मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 2 अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित सीट के लिए बसपा की जया कोराम, भाजपा की जयमाला सडमाके, राकांपा की मंजूषा मसराम व काँग्रेस की मीनाक्षी गणवीर मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 3 सर्वसाधारण सीट के लिए  शिवसेना के विलास वैद्य, निर्दलीय हेमंत ईसनकर, राजकुमार बेहरे, भाजपा के आशीष अंड्रस्कर, राकांपा के महादेव बादले व कांग्रेस के श्रीकृष्ण राऊत मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 4 सर्वसाधारण महिला आरक्षित सीट के लिए भाजपा की तारा  अडवे, राकांपा की जया जीवतोडे मैदान में हैं। 

प्रभाग क्रमांक 5 सर्वसाधारण महिला आरक्षित सीट के  लिए शिवसेना की उमा झोटिंग, भाजपा की भाग्यश्री ठाकरे, राकांपा की योगिता तुलणकर व राकांपा की अल्का आडकीने मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट के लिए प्रहार के  मनोज हिकरे, भाजपा के गजानन खडसे, राकांपा के  राजू कटारे, कांग्रेस  के राजा उमरे मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 9 सर्वसाधारण सीट के लिए भाजपा के श्रीकांत महाबुधे, राकांपा के अमोल सवाई मैदान में हैं।

प्रभाग क्रमांक 10 सर्वसाधारण महिला आरक्षित सीट के लिए शिवसेना की कांचन चौधरी, निर्दलीय सीमा  काले, भाजपा की नंदा चौधरी, राकांपा मंगला महाकालकर व कांग्रेस की ओर से स्वाती हिवंज मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 11 सर्वसाधारण महिला  आरक्षित सीट के लिए शिवसेना की मनीषा बावणे, भाजपा की रेखा बावणे, राकांपा की सुमित्रा मेंढुले, कांग्रेस की सुशीला लढी मैदान में हैं। 

प्रभाग 12 सर्वसाधारण सीट के लिए निर्दलीय प्रदीप डगवार, भाजपा के किशोर आस्कर, राकांपा के प्रफुल महंतारे, कांग्रेस के प्रशांत बाभुलकर मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 13 सर्वसाधारण महिला आरक्षित सीट के लिए शिवसेना की संध्या अलोडे, भाजपा की आरती कुडे, राकांपा की  साधना ठवरी, कांग्रेस की श्रध्दा लांबट मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 14 अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट के लिए प्रहार के सुरेश मरापे, भाजपा के  विक्की बारेकर, निर्दलीय  लोचना वाघमारे व राकांपा के सुध्दोधन सराम व कांग्रेस के निखिल पेंदाम मैदान में हैं।
 

प्रभाग 15 सर्वसाधारण सीट के लिए निर्दलीय मनीष कावले, दिनेश निखाडे, प्रणीता म्हैसकर वनिता कांबले, आशीष पिचकाटे, शिवसेना के बाबाराव  थुटे, प्रहार के संदीप  चांभारे, भाजपा के गजानन राऊत, राकांपा के रणजीत चावरे,  संभाजी ब्रिगेड के गजानन चाफले, कांग्रेस के अनिल तायवाडे मैदान में हैं। प्रभाग  क्रमांक  16 अनुसूचित जाति आरक्षित सीट के लिए निर्दलीय कचरू म्हैस्के, कांग्रेस के राजकुमार    म्हैस्के,  भाजपा की शीला सोनारे  मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 17 अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट के लिए बसपा की रंजना म्हैस्के, निर्दलीय सविता मेंढे भाजपा की रंजना बोदाडे व कांग्रेस की सोनम मेंढे  आदि उम्मीदवार नसीब आजमा रहे हैं।

 

Created On :   9 Dec 2021 2:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story