- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चोरी के गहनों समेत 7 महिलाएं...
चोरी के गहनों समेत 7 महिलाएं गिरफ्तार, साढ़े 4 लाख का माल जब्त

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। बल्लारपुर पुलिस ने एसटी में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के जेवरात चुराने वाली महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 7 महिला चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 हार, सोने के जेवरात, 1 सोनसाखली, 1 हार, 1 मंगलसूत्र व अन्य सामग्री बरामद की है, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नागपुर के अजनी स्टेशन परिसर के रामेश्वरी निवासी अनिता दादा लोंढे (47), नयना एकनाथ मानकर (21), रीमा जोगेंद्र मानकर ( 32 ), नम्रता चैतराम उखाड़े (25), प्रिया प्रदीप हातगड़े (28), छाया रान्नू मानकर ( 45 ), सोनी सोहन उखाड़े (30) शामिल है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला गिरोह ने नागपुर, वर्धा, हिंगनघाट में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इससे पूर्व वर्धा, हिंगनघाट, नागपुर, चंद्रपुर आदि शहरों में बच्चों की मदद से एसटी बस में यात्रा कर रही महिलाओं के आभूषण चुराए हैं। इस संबंध में जानकारी मिलते ही बल्लारपुर के पुलिस उपनिरीक्षक रमीज मुलाणी ने अपनी टीम ने के साथ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान आरोपी महिलाएं चंद्रपुर में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने जाल बिछाकर चंद्रपुर से आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जांच के बाद उन्होंने अपनी साथियों का नाम बताया। जिसके बाद बल्लारपुर पुलिस ने नागपुर जाकर अन्य आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया।
Created On :   12 Nov 2021 4:43 PM IST