- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 76 हजार से ज्यादा यात्रियों ने रद्द...
76 हजार से ज्यादा यात्रियों ने रद्द की टिकटें, रेलवे ने वापस किए 5 करोड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नवंबर का महीना रेलवे को रास नहीं आया। एक ओर ब्लॉक से ट्रेनें लेट हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर ट्रेनों के रफ्तार पर कोहरा हावी होते दिख रहा है। ऐसे में 1 नवंबर से 20 नवंबर के बीच नागपुर स्टेशन से 76 हजार 895 यात्रियों ने टिकटें रद्द करा दी और रेलवे को 5 करोड़ 59 लाख 93 हजार 659 रुपए वापस करने पड़े। दिल्ली लाइन पर घाट सेक्शन में कोहरा पड़ रहा है। इसके मद्देनजर ट्रेने धीमी गति से चलाई जा रही है। कई बार घने कोहरे के कारण सिग्नल भी दिखाई नहीं देता। जैसे जैसे वहां ठंड बड़ रही है। ट्रेनों की अवाजाही पर खासा असर हुआ है।
76 हजार से ज्यादा यात्रियों ने रद्द की टिकटें
घने कोहरे से ट्रेनें काफी लेट चल रही हैं। एसे में नागपुर की ओर आनेवाली रेल गाड़ियों को रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है। केवल नागपुर स्टेशन की बात करें तो 1 नवंबर से दिल्ली लाइन की गाड़ियां 19 घंटे तक लेट पहुंची हैं। यह परेशानी खत्म नहीं होती तो दूसरी परेशानी ब्लॉक के रूप में यात्रियों के सामने आया। दरअसल, हावड़ा लाइन पर कुछ दिनों से लगातार काम चल रहा है, जिससे इस लाइन पर 4-4 घंटे गाड़ियों को रोका जाता रहा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रेलवे ने वापस किए 5 करोड़
रेल गाड़ियों पर कोहरे और ब्लॉक की मार के कारण विभाग को घाटे का मुह देखना पड़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों को 5 करोड़ रुपए लौटाए हैं। हजारों टिकट कैंसल कर दी गई। ठंड के लगातार बढ़ने से नागपुर आते-आते ट्रेनें घंटों लेट हुईं। परेशान यात्रियों ने टिकट रद्द करना ही मुनासिब समझा।
Created On :   23 Nov 2017 10:34 PM IST