सेवाग्राम विकास प्रारूप के लिए और 81 करोड़ मंजूर

डिजिटल डेस्क, वर्धा. शिखर समिति की बैठक में सेवाग्राम विकास प्रारूप अंतर्गत किए जा रहे कामों के लिए 81.57 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निधि मंजूर किया गया था। इस निधि सहित कुल 244.087 करोड़ रुपए के सुधारित सेवाग्राम प्रारूप को मंजूरी दी गयी है। इस संदर्भ शासन निर्णय जारी किए जाने की जानकारी पालकमंत्री सुनील केदार ने दी है।
जिला वार्षिक योजना के सूत्र के अनुसार देय रहे नियतव्यय के अलावा अधिक 10 करोड़ रुपए इतना अतिरिक्त निधि हर वर्ष जिला नियाेजन समिति वर्धा को सेवाग्राम विकास प्रारूप अंतर्गत किए गए कामों के संवर्धन के लिए निधि के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक अनुभूति यह नया उपक्रम चलाने के लिए भी मंजूरी दी गयी है। अतिरिक्त निधि में इस नए उपक्रम के लिए 39 करोड़ 75 लाख रुपए का निधि मंजूर किया गया। इस नए उपक्रम में ग्रंथालय और रिसोर्स सेंटर, गांधी विचार और प्रतिमा, हेरिटेज ट्रेल का विस्तार, अभ्यागत केंद्र के स्थान पर इंटरएक्टिव प्रदर्शनी, 3-डी ईमेजिंग मल्टीमीडिया तकनीक का इस्तेमाल कर गांधीजी के अर्थव्यवस्था, धर्म, जाति, लिंग इस संबंध के विचार युवा पीढ़ी तक पहुचाने का प्रयास किया जाएगा। वर्ध रेलवे स्टेशन परिसर के पुराने रेलवे कोचेस के आसपास दक्षिण अाफ्रिका के निवासस्थान के बारे में कलाकृति, प्रदर्शन और नए लैन्डस्केप का निर्माण किया जाएगा। सेवाग्राम आश्रम परिसर के हेरीटेज पोस्ट ऑफीस की विरासत जतन कर वहां टिकट संग्रहालय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस के अलावा इस परिसर के तालाब, बागिचे के विकास काम भी किए जाएंगे, एेसा पालकमंत्री सुनील केदार ने बताया है।
Created On :   1 July 2022 7:39 PM IST