तीन साल में 87 परियोजनाओं को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, हटाए जाएंगे 23 लाख पेड़

87 projects got environmental clearance in three years, 23 lakh trees will be removed
तीन साल में 87 परियोजनाओं को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, हटाए जाएंगे 23 लाख पेड़
परियोजनाएं तीन साल में 87 परियोजनाओं को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, हटाए जाएंगे 23 लाख पेड़

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने पिछले तीन साल (2020-2022 तक) में राजमार्गों से संबंधित 31 परियोजनाओं, हवाईअड्‌डों से संबंधित 15 परियोजनाओं, बंदरगाहों से संबंधित 11 परियोजनाओं नदी घाटी से संबंधित 20 परियोजनाओं और ताप विद्युत संयंत्रों से संबंधित 10 परियोजनाओं को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान की है. यह जानकारी केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा के एक सवाल के लिखित जवाब में दी है। तन्खा ने पूछा था कि सरकार ने पिछले तीन वर्षों में कितनी परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय मंजूरी दी है? केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि मंजूर की गई उक्त परियोजनाओं के विकास के लिए लगभग 23 लाख पेड़ाें को हटाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि मौजूदा मानकों के अनुसार प्रतिपूरक वृक्षारोपण किया जाता है और उसे संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृति में एक शर्त्त के रूप में शामिल किया गया है। यह भी कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में से राजमार्गों से संबंधित तीन परियोजनाएं संरक्षित क्षेत्र से होकर गुजर रही हैं। 

Created On :   3 Feb 2023 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story