महाराष्ट्र में निवेश के लिए दावोस में 88 हजार 420 करोड़ रुपए का करार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में दावोस में विभिन्न उद्योग समूहों से महाराष्ट्र में 88 हजार 420 करोड़ रुपए के निवेश के लिए सामंजस्य करार हुआ है। मंगलवार दोपहर तक राज्य सरकार और विभिन्न उद्योगों के बीच 44 हजार 520 करोड़ रुपए का करार हुआ था। जो देर शाम तक बढ़कर 88 हजार 420 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि दूसरी कंपनियों के साथ निवेश के लिए करार की प्रक्रिया अभी शुरू है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि अमेरिका की न्यू एरा क्लिनटेक सोल्यूशन कंपनी ने चंद्रपुर के भद्रावती में 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लिए करार किया है। कंपनी की कोल गैसीफिकेशन परियोजना लगने से 15 हजार रोजगार का सृजन होगा। ब्रिटेन की वरद फेरो अलाईज कंपनी ने गडचिरोली के चार्मोशी में स्टील परियोजना लगाने के लिए 1 हजार 520 करोड़ रुपए का करार दिया है। इस स्टील परियोजना से 2 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इजराइल की राजुरी स्टील्स एण्ड अलॉईज कंपनी ने चंद्रपुर के मूल में 600 करोड़ रुपए निवेश वाली स्टील परियोजना लगाने के लिए करार दिया है। इस परियजोना से 1 हजार रोजगार पैदा हो सकेगा। औरंगाबाद में ग्रीनको नविनीकरण ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) परियोजना लगाने के लिए 12 हजार करोड़ रुपए का करार हुआ है। इससे औरंगाबाद में 6 हजार 300 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा पुर्तगाल की एलाईट प्लास्ट एटो सिस्टिाम्स कंपनी पुणे के पिंपरी में 400 करोड़ रुपए की परियोजना लगाने के लिए करार दिया है।
प्लास्टिक ऑटोमोटिव परियोजना से 2 हजार लोगों को रोजगार मिल पाएगा। गोगोरो इंजीनियरिंग व बडवे इंजीनियरिंग ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में ऑटो परियोजना में 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लिए करार किया है। इस परियोजना से राज्य में 30 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने पुणे और मुंबई में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ करार दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री ने जपान बैंके के कार्यकारी प्रबंध निदेशक शिगेटो हाशियामा ने पुणे की सुपा एमआईडीसी में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि यहां पर उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण किया गया है।
Created On :   17 Jan 2023 10:11 PM IST