9 करोड़ 2 लाख 85 हजार मतदाता, राज्य में बढ़े 4 लाख 43 हजार वोटर 

9 crore 2 lakh 85 thousand voters, 4 lakh 43 thousand voters increased in the state
9 करोड़ 2 लाख 85 हजार मतदाता, राज्य में बढ़े 4 लाख 43 हजार वोटर 
महाराष्ट्र 9 करोड़ 2 लाख 85 हजार मतदाता, राज्य में बढ़े 4 लाख 43 हजार वोटर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य भर में 4 लाख 43 हजार 500 मतदाता बढ़े हैं। इससे महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या बढ़ कर9 करोड़ 2 लाख 85 हजार 801 हो गई है।जबकि बीते 9 नवंबर  2022 को  राज्य में 8 करोड़ 98 लाख 42 हजार 301 वोटर थे। गुरुवार को राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने बताया किभारत निर्वाचन आयोग की ओर से बीते 1 जनवरी तक फोटो सहित मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। जिसके तहत अंतिम मतदाता सूची में अब 9 करोड़ 2 लाख 85 हजार 801 वोटर हो गए हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 4 करोड़ 71 लाख 35 हजार 999 हैं। जबकि महिला मतदाता 4 करोड़ 31 लाख 45 हजार 67 हैं। वहीं किन्नर मतदाता 4 हजार 735 हैं। देशपांडे ने बताया कि राज्य में कुल 6 लाख 77 हजार 483 मतदाता हैं। पिछले साल की तुलना में दिव्यांग वोटरों की संख्या में 15 हजार 332 बढ़ोतरी हुई है।

Created On :   5 Jan 2023 9:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story