विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 96 हजार 661 मतदान केंद्र

96 thousand 661 polling stations in the state for assembly elections
विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 96 हजार 661 मतदान केंद्र
विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 96 हजार 661 मतदान केंद्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में मतदाताएओं की संख्या में हुई बढोतरी की मद्देनजर 1 हजार 188 सहायक मतदान केंद्र शुरु किए जाएंगे। जिससे राज्य में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 96 हजार 661 तक पहुंच जाएगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुणे में 249 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जबकि मुंबई उपनगर में 100 और पालघर में 73 ऐसे मतदान केंद्र होंगे। नियमानुसार 1400 मतदाताओं के लिए एक मतदान केंद्र बनाए जाते हैं। पर किसी स्थान पर मतदाताओं की संख्या इससे ज्यादा होने पर उनके लिए सहायक मतदान केंद्र बनाए जाते हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव के लिए 96 हजार 473 मतदान केंद्र बनाए जाने थे। लेकिन मतदाताओं की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए 1 हजार 188 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं।   

Created On :   29 Sep 2019 9:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story