- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- श्री तुलजाभवानी देवी शारदीय नवरात्र...
Mumbai News: श्री तुलजाभवानी देवी शारदीय नवरात्र महोत्सव को मिला महाराष्ट्र प्रमुख महोत्सव का दर्जा

- 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
- सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो होंगे आकर्षण
Mumbai News श्री तुलजाभवानी देवी शारदीय नवरात्र महोत्सव को महाराष्ट्र के प्रमुख महोत्सव का दर्जा दे दिया गया है। यह भव्य उत्सव 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक धाराशिव जिले के तुलजापुर में घटस्थापना से विजयादशमी तक आयोजित होगा।पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने बताया कि महोत्सव में गोंधली गीत, भारुड, जाखडी नृत्य जैसी लोककला और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
साथ ही नवरात्र थीम पर आधारित 300 ड्रोन का लाईट शो प्रमुख आकर्षण रहेगा। विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अतुल पाटणे ने कहा कि यह निर्णय स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल देगा और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक व धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगा।
महोत्सव का ये रहेगा आकर्षण
- 50 लाख से अधिक श्रद्धालु महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना सहित देशभर से दर्शन हेतु पहुंचेंगे।
- महोत्सव के दौरान स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- महोत्सव का लाइव प्रसारण महाराष्ट्र पर्यटन संचालनालय की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेगा।
- सतत पर्यटन को प्रोत्साहन देने हेतु व्याख्यान, चित्रकला स्पर्धा, मॅरेथॉन, फॅम टूर, पर्यटन कॉन्क्लेव आदि कार्यक्रम होंगे।
- महोत्सव से नलदुर्ग किला, तेर का संत गोरोबा काका मंदिर, येडेश्वरी मंदिर, परांडा किला जैसे पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता बढ़ेगी।
Created On :   16 Sept 2025 8:00 PM IST