गांधीसागर तालाब में मिला महिला का शव, दूसरे एक मामले में पुलिस को सिरफिरे आशिक की तलाश

A blackmailer demanded 50 thousand from a lady, threatened to defame
गांधीसागर तालाब में मिला महिला का शव, दूसरे एक मामले में पुलिस को सिरफिरे आशिक की तलाश
गांधीसागर तालाब में मिला महिला का शव, दूसरे एक मामले में पुलिस को सिरफिरे आशिक की तलाश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गणेशपेठ के गांधीसागर तालाब में सोमवार को 55 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला। पुलिस ने गोताखोर जगदीश खरे की मदद से शव काे तालाब से बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसके दाहिने हाथ पर कुछ सांकेतिक भाषा में गुदा हुआ है। मृतक महिला के बारे में पुलिस पता लगा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांधीसागर तालाब में सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे एक वृद्ध महिला का शव दिखाई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

Created On :   15 July 2019 7:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story