- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बॉयफ्रेंड शादी का वादा कर युवती के...
बॉयफ्रेंड शादी का वादा कर युवती के साथ करता था रेप, केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गर्लफ्रेंड द्वारा अपने प्रेमी पर रेप का केस दर्ज कराया गया है। उसने प्रेमी के उपर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। गौरतलब है कि आरोपी निखिल वसानी (23) की मुलाकात जनवरी 2017 में हुई थी जिसके बाद आपसी मेल जोल बढ़ता गया और प्रेमी ने लड़की से शादी का वायदा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़ित लड़की बीसीसीए की पढ़ाई कर रही है। 19 वर्षीय छात्रा ने अपने कथित प्रेमी निखिल हेमंत वसानी के खिलाफ लकड़गंज थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। प्रकरण की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी गेडाम ने बताया कि पीड़िता की एक सहेली का निखिल वसानी दोस्त था। जनवरी माह में किसी कार्यक्रम में पीड़िता की सहेली ने निखिल से उसका परिचय कराया। उसके बाद निखिल और पीड़िता के बीच दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। उसके बाद दोनों एक दूसरे के संपर्क में बने रहे। फरवरी माह में निखिल ने छात्रा के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। छात्रा ने उसके प्रस्ताव को सहमति दी। तब निखिल ने छात्रा को अपने घर पर बुलाने लगा।
उसके पिता कारोबार के सिलसिले में बाहर चले जाते थे। घर में कोई नहीं रहने पर वह छात्रा को बुलाया करता था। पीड़िता का आरोप हैकि आरोपी निखिल ने उसे अपने घर में बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। संबंध बनाने के बाद वह शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह 21 सितंबर को घर छोड़कर चला गया। तब पीड़िता ने लकड़गंज थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी निखिल वसानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Created On :   6 Oct 2017 8:25 PM IST