बस स्टैंड के बाहर दिन दहाड़े महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ और लूट

A case of teasing and robbery with a woman passenger in bus stand
बस स्टैंड के बाहर दिन दहाड़े महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ और लूट
बस स्टैंड के बाहर दिन दहाड़े महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ और लूट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बस स्टैंड के बाहर दिन दहाड़े महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ और लूट का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने महिला से पहले पूछा की उसे कहां जाना है। इसके बाद जब महिला ने कुछ जवाब नहीं दिया, तो वहां मौजूद दो युवकों ने मुह दबाकर महिला को ऑटो में धक्का दिया। इस दौरान महिला के कानों के टॉप्स छीन लीए गए। साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला के चिल्लाने पर ऑटो चालक उसे लोहा पुल के पास छोड़कर भाग निकला। रोती बिलखती महिला स्टेशन पर पहुंची। जहां से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। 

आरोपियों ने महिला के जेवर छीने

पीड़ित महिला छिंदवाड़ा की रहने वाली है, जो भद्रावती जाने के लिए अपने पति के साथ ST बस स्टैंड पर उतरी थी। बस से उतरने के बाद उसका पति पीने का पानी लेने बाहर गया, तभी वहां मौजूद ऑटोवालों ने महिला से पूछा कि उसे कहां जाना है। लेकिन उसने कुछ जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीछे से दो युवकों ने जबरदस्ती महिला को ऑटो में बिठा लिया। साथ ही आरोपियों ने महिला के जेवर छीन लिए। महिला ने सोचा भी नहीं होगा कि सफर के दौरान उसके साथ इतना बुरा बर्ताव होगा। वारदात के बाद पुलिस को स्टेशन के बाहर तैनात कर दिया गया।   

100 नंबर पर फोन लगा पुलिस को बुलाया

परेशान महिला ने दुकानदार की मदद से 100 नंबर पर कंट्रोल रूम फोन किया और पुलिस को बुलाया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन कर रेलवे स्टेशन बुला लिया। महिला ने वारदात की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद दोनो ने गणेशपेठ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस रेलवे स्टेशन से लेकर ST बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ऑटो चालक कौन था, इस बारे में पुलिस जानकारी ले रही है। जिसके आधार पर आरोपियों की पड़ताल जारी है।

Created On :   9 Nov 2017 7:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story