कर्ज से परेशान एक किसान ने जहर पिया, दूसरे की कीटनाशक छिड़काव से हुई हालत खराब

A farmer drunk poison, another  sufferers  from pesticide sprayed
कर्ज से परेशान एक किसान ने जहर पिया, दूसरे की कीटनाशक छिड़काव से हुई हालत खराब
कर्ज से परेशान एक किसान ने जहर पिया, दूसरे की कीटनाशक छिड़काव से हुई हालत खराब

डिजिटल डेस्क,गोंदिया/चामोर्शी | चामोर्शी तहसील के भेंडाला गांव के रहने वाले सुरेश कवडू साखरे, उम्र 56 साल नामक किसान ने शनिवार दोपहर 3 बजे के दौरान जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वो कर्ज से परेशान था। पंस के पूर्व सदस्य प्रमोद भगत की सहायता से गंभीर हालत में सुरेश को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सुरेश की सारी फसल तुड़तुड़ा कीट के कारण खराब हो गई थी। बैंक से कर्ज लेने के कारण आर्थिक संकट में फंसे सुरेश ने जहर गटक लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्होंने पंस के पूर्व सदस्य प्रमोद भगत को सूचित किया। जानकारी के मिलते ही भगत ने निजी एम्बुलेंस की सहायता से सुरेश को ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया। ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां सुरेश की हालत चिंताजनक होकर उपचार जारी है

कीटनाशक के छिड़काव से किसान की हालत गंभीर, अस्पताल में जारी इलाज

उधर गोंदिया तहसील के तहत आने वाले ग्राम बघोली निवासी जियालाल सेवकराम कटरे, उम्र 50 साल को खेत में कीटनाशक छिड़काव के दौरान हालत बिगड़ते ही  उपचार के लिए दाखिल कराया गया। गौरतलब है कि फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय अनेक किसान इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिले में पिछले एक माह में अनेक किसान इसके शिकार हो चुके हैं। जिसमें गोंदिया तहसील के अंतर्गत रावनवाड़ी पुलिस थाना सीमा में आने वाले ग्राम बघोली निवासी जियालाल सेवकराम कटरे 24 नवंबर को अपने खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर घर पहुंचा। जहां उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। किसान की स्थिति चिंताजनक होने पर परिजनों ने उसे रात 9 बजे के दौरान गोंदिया मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल कराया था। जहां अब उसकी स्थिति को चिकित्सकों सामान्य बता रहे हैं। डॉक्टरों ने उनका इलाज तुरंत शुरु कर दिया था। किसी तरह पीड़ित को बचाया जाए इसके लिए जरूरी दवाएं दी गई।  बहरहाल पीड़ित किसान की हालत पर डॉक्टरों ने नजर बना रखी है।
 

Created On :   26 Nov 2017 11:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story