घर में घुसी इतनी बड़ी छीपकली, रेस्क्यू कर बाहर निकाला

A large lizard reached in house, people become scared to see it
घर में घुसी इतनी बड़ी छीपकली, रेस्क्यू कर बाहर निकाला
घर में घुसी इतनी बड़ी छीपकली, रेस्क्यू कर बाहर निकाला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानेवाड़ा में रहनेवाले एक व्यक्ती के घर में बड़ी छीपकली (गोह) पहुंच गई। जिसके बाद घर के लोग काफी डर गये थे। सर्पमित्र को फोन कर इसकी जानकारी दी गई थी। फिर रेस्क्यू कर छीपकली को पकड़ा गया। इसके बाद उसे छोड़ा गया। गोह भले ही जहरीली नहीं होती, लेकिन वह काटती जरूर है। जिससे असहनीय दर्द होता है। ओमकार नगर में रहनेवाले अमोघ भोयर जब आंगन में टहल रहे थे, तब आंगन के बाहर से 3 फीट लंबी छीपकली अंदर आते दिखाई दी। इससे पहले की वह कुछ कर पाते छीपकली भीतर आकर गमले के पीछे छिप गई। उन्होंने वन्यजीव प्रेमी स्वप्नील बोधाने को जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद ही स्वप्नील अपने साथी अनिकेत खैरकर के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच बड़ी छीपकली की बात फैल गई थी। जिससे देखनेवालों की भीड़ लग गई थी। रेस्क्यू कर छीपकली को पकड़ा गया। 

बिल में पानी भरने से निकल आती है बाहर

गोह दुर्लभ प्रजाति की जीव है। इसे आसानी से नहीं देखा जा सकता है। यह जमीन में बिल बनाकर रहती है। लेकिन इन दिनों काफी बारिश होने के कारण पानी घुसने से सांप, बिच्छु के साथ यह भी बाहर निकलने लगी। जिससे यह जीव घर तक पहुंच रही है। इसेलेकर लोगों में काफी तरह के भ्रम भी हैं।

Created On :   3 July 2019 10:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story