Crime : देसी शराब जब्त, दूसरे मामले में तड़ीपार युवक गिरफ्तार

A local liquor seized by police, And young man arrested in another case
Crime : देसी शराब जब्त, दूसरे मामले में तड़ीपार युवक गिरफ्तार
Crime : देसी शराब जब्त, दूसरे मामले में तड़ीपार युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में दो जगह पर पुलिस ने कार्रवाई कर 27 हजार रुपए की देसी शराब जब्त की।  7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 5 पर पांचपावली और दो पर यशोधरा नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पांचपावली पुलिस ने रानी दुर्गावती चौक, आदर्श नगर में देसी शराब बेचने वाले मिट्टूसिंह बावरी (50), उसका बेटा प्रकाश बावरी, रूपसिंह टाक (40), अरविंद सिंह बावरी(29) और केवलसिंह बावरी (27) से 410 बोतलें देसी शराब की जब्त की। शराब की कीमत करीब 22 हजार रुपए बताई गई है। हवलदार नंदकिशोर वालदे, नायब सिपाही सुनील ठाकुर, संजय मिश्रा, रोशन फुकट सहित अन्य कर्मचारियों ने कार्रवाई की। यशोधरानगर पुलिस ने पीली नदी परिसर में नाकाबंदी कर जयप्रकाश यादव (21),  नारा, जरीपटका और सोनू कोंडबत्तुलवार (30), सुजाता नगर, पांचपावली निवासी को देसी शराब की दो पेटी के साथ पकड़ा। दोनों आरोपी 15 मई को पल्सर पर शराब की 96 बोतलें ले जाते पकड़े गए। यशोधरानगर थाने में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

तड़ीपार युवक गिरफ्तार

उधर नए पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले लकड़गंज निवासी फाजील अहमद व. फैयाज अहमद (28) को पुलिस ने 26 अगस्त 2019 को नागपुर जिले से 2 साल के लिए तड़ीपार किया था। पुलिस ने उसे गोंदिया ले जाकर छोड़ा था। फाजील पर प्रतिबंधित मवेशियों का परिवहन करने, चोरी, विवाद आदि के मामले दर्ज थे। इसके चलते परिमंडल पांच के पुलिस उपायुक्त ने शांति व सुव्यवस्था की दृष्टि से उसे तड़ीपार किया था, लेकिन वह चोरी छिपे कामठी में रहने की जानकारी पुलिस को मिलते ही लकड़गंज पुलिस ने 14 अप्रैल की रात 1 बजे उसे लकड़गंज से गिरफ्तार किया। उस पर धारा 142 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई जोन पांच के डीसीपी निलोत्पल, कामठी विभाग के एसीपी रोशन पंडित के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विजय मालचे, सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश कन्नाके, राजेंद्र टाकलीकर, मंगेश यादव, विजय लांजेवार, सुधीर कनोजिया, उपेंद्र यादव, संदीप गुप्ता, मंगेश लांजेवार आदि ने की। 

पुलिस वाहन को कार ने मारी टक्कर

नागपुर के बजाज नगर थाने के प्रवेश द्वार पर खड़े पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को शनिवार को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस को ही कोस रहे कार चालक स्नेहशीष गोपाल शर्मा, बर्डे ले-आउट, गोरेवाड़ा निवासी के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग वाहन (एम.एच.-31-ए.जी.-9789) थाने के सामने सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान दीक्षाभूमि की ओर से आ रही कार (एम.एच.-31-ई.के.-6477) के चालक स्नेहशीष शर्मा ने पेट्रोलिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में कोई कर्मचारी नहीं बैठा था। वाहनों की भिड़ंत की आवाज सुनकर थाने के कर्मचारी बाहर निकले। इस बीच टक्कर मारने वाली कार से चालक बाहर निकला। वह पुलिस को ही नसीहत देने लगा। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, जब वह नहीं माना, तो उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि बाद में कार चालक को सूचनापत्र देकर छोड़ दिया गया। जांच बजाज नगर पुलिस कर रही है।

सुपर स्पेशलिटी में दूसरे माले से गिरा मरीज, मौत

वहीं शनिवार की सुबह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की इमारत के दूसरे माले से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई। मृतक सिरसपेठ निवासी तुलसीराम बांगडे (68) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह 9.15 से 9.20 के बीच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की इमारत से रैंप के पास एक व्यक्ति गिरा। गिरने की आवाज सुनकर वहां लोग जमा हो गए। बधिरीकरण शास्त्र विभाग के डॉ. योगेश झंवर को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने पहुंचते ही उस व्यक्ति की जांच की और तत्काल मेडिकल के आकस्मिक विभाग में उपचारार्थ भेजा। घटना की जानकारी अजनी थाने को दी गई। इस व्यक्ति की थैली में एक ओपीडी कार्ड मिला। यह व्यक्ति यूरोलॉजी विभाग में उपचार के लिए आया था। जानकारी के अनुसार, उसे सिस्टोस्कोपी कराने के लिए बुलाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही अधिष्ठाता डॉ. सुधीर गुप्ता मौके पर पहुंचे। मृतक के दस्तावेजों से मिले नंबर पर कॉल कर परिजनों को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, तुलसीराम दूसरे माले से संतुलन बिगड़ने से गिरा, जिससे उसकी मौत हुई।

Created On :   16 May 2021 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story