कुत्ते को मारने से रोका तो ले ली सगे भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार 

A man was killed by his brother during hitting pet dog, arrested
कुत्ते को मारने से रोका तो ले ली सगे भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार 
कुत्ते को मारने से रोका तो ले ली सगे भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पड़ोसी के पालतू कुत्ते को मारने से रोकने से नाराज एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई की जान ले ली। घटना मुंबई के विलेपार्ले इलाके की है। पिता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जुहू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हनुमंता कोलेकर (50) है। शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे के करीब हनुमंता पड़ोसी के पालतू कुत्ते को मारने दौड़ा तो उसके छोटे भाई शिवा (45) ने उसे रोकने की कोशिश की। इससे नाराज हनुमंता ने उसे धक्का दे दिया।

शिवा का सिर वहां रखे पत्थर से टकरा गया और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के पिता बसुराज ने जुहू पुलिस स्टेशन में हनुमंता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बसुराज ने पुलिस को बताया कि हनुमंता बेरोजगार है और उसे शराब पीने की लत है। शराब पीने के बाद वह अपने परिवार वालों के साथ झगड़ा और मारपीट करता था। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने हनुमंता को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

 

Created On :   17 Dec 2018 4:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story