झांसा देकर नाबालिग को भगाया, अपराध दर्ज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
खामगांव झांसा देकर नाबालिग को भगाया, अपराध दर्ज

डिजिटल  डेस्क, खामगांव. सुटाला बु निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिग युवती को झांसा देकर भगाकर लेकर जाने की घटना साेमवार को उजागर हुई। इस मामले में शिकायत के आधार पर शिवाजी नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दसरा नगर शेगांव ह मु सुटाला बु निवासी 35 वर्षीय महिला ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 14  वर्षीय बेटी घर से किसी को कुछ न बताते चली गई।

उसे सभी ओर खोजने पर भी उसका पता नहीं चला, उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने झांसा देकर भगाकर लेकर जाने का संदेह शिकायत में व्यक्त किया गया है। लड़की का रंग सांवला है तथा ऊंचाई पांच फुट है। 

उसने कथिया रंग का टॉप एवं प्लाझो पहना हुआ है। ऐसी लड़की नजर आई तो शिवाजी नगर पुलिस थाने के पुहेकां दिनेश घुगे से संपर्क करने का आव्हान शिवाजी नगर पुलिस ने किया है।

Created On :   11 Jan 2023 7:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story