पुलिस को चकमा देकर मेडिकल अस्पताल से कैदी हुआ फरार 

a prisoner escaped from Nagpur Medical Hospital
पुलिस को चकमा देकर मेडिकल अस्पताल से कैदी हुआ फरार 
पुलिस को चकमा देकर मेडिकल अस्पताल से कैदी हुआ फरार 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर मेडिकल अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मचा, जब मंगलवार को वहां से एक कैदी भाग निकला। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस पशोपेश में पड़ी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब कैदी का पता नहीं चला। तो उसके खिलाफ अजनी थाने में मामला दर्ज किया गया। सोनू उर्फ काल्या शंकर बैसवारे की उम्र 30 साल है, जो रामबाग का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई थानों में चोरी और लूटपाट के दो दर्जन मामले दर्ज हैं। ऐसे ही एक मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कैदी का जारी था इलाज
काल्या से जुड़े मामले अदालत में विचाराधीन है। जेल में रहते हुए काल्या की तबीयत खराब हो गई थी। जेल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को उसे मेडिकल अस्पताल भेजने की सलाह दी थी। जिसके चलते 8 तारीख को उसे मेडिकल अस्पताल के वार्ड नंबर 36 में भर्ती कराया गया। इस दौरान काल्या का इलाज शुरु हो गया। वार्ड में काल्या समेत आधा दर्जन कैदी भर्ती हैं। लेकिन मौका पाते ही वो पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया।

शौचालय जाने का दिया झांसा
मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे काल्या ने सिपाही को शौचालय जाने का झांसा दिया। वो मौके की तलाश में था, लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला, वो वार्ड से भाग गया। काफी देर बाद भी जब काल्या लौटा नहीं, तो सिपाही ने शौचालय जाकर देखा। तब वहा काल्या नहीं मिला। काल्या वहां से फरार हो चुका था। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरु हो गई। काल्या की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस उसे तलाश रही है।

Created On :   14 Nov 2017 11:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story