- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- इंजीनियर पर रेप का मामला दर्ज, शादी...
इंजीनियर पर रेप का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध

By - Bhaskar Hindi |20 Sept 2017 3:15 PM IST
इंजीनियर पर रेप का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध
डिजिटल डेस्क, नागपुर। जरीपटका में एक इंजीनियर पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। आरोपी का नाम अंकित भवदेश शिवहारे है। पीडिता का आरोप है कि अंकित ने शादी का झांसा देखकर संबंध बनाया। उसके बाद मुकर गया। दोनो की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। युवती ने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। लेकिन आरोपी मोबाइल के जरिए हमेशा उसके संपर्क में रहा।
हवालात में आरोपी
दोनों के बीच करीब 6 साल से प्रेम संबंध थे। अंकित इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। हालांकि पीडिता ने इससे पहले भी थाने में शिकायत की थी। लेकिन आपस में समझौता होने से मामला दर्ज नहीं किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   20 Sept 2017 8:44 PM IST
Next Story