ऑटो से टकराया स्कूली छात्र, पेट में घुसा साइकल का हैंडल, मौत

A Student is dead in the road accident, due to burst of liver
ऑटो से टकराया स्कूली छात्र, पेट में घुसा साइकल का हैंडल, मौत
ऑटो से टकराया स्कूली छात्र, पेट में घुसा साइकल का हैंडल, मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में दर्दनाक हादसे के दौरान स्कूली छात्र की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। जो लश्करी बाग इलाके का रहने वाला है। प्रिंस घर के बाहर साइकिल चला रहा था कि ऑटो से उसकी साइकल टकरा गई। टक्कर लगते ही प्रिंस नीचे गिर गया। प्रिंस का पेट साइकल के हैंडल से टकरा गया। टकराने से साइकल का हैंडल प्रिंस के पेट में घुस गया था। जिसके कारण उसका लिवर फट गया। काफी खून बहने लगा। चोट काफी गंभीर थी।

घर के बाहर चला रहा था साइकिल
प्रिंस नौवीं कक्षा का विद्यार्थी था। वो मोती बाग स्थित भोला हाई स्कूल में पढ़ता था। गुरुवार शाम 7 बजे साइकिल चला रहा था। ऑटो खड़ा था, प्रिंस नियंत्रण खो बैठा ऑटो के पीछे से उसकी साइकल टकरा गई। जिस कारण साइकिल का हैंडल उसके पेट में जा घुसा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालात में प्रिंस को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्रिंस का इलाज शुरु कर दिया था। लेकिन उसकी हालत लगातर बिगड़ती गई। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल में तोड़ा दम
अस्पताल में इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर ऑटो चालक का कहना है कि छात्र ने ऑटो से साइकिल टकरा दी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को प्रिंस का रिजल्ट है, वो रिजल्ट लेने के लिए स्कूल जाने वाला था। लेकिन उससे पहले ही उसने दुनिया को अलविदा कर दिया। 
 

Created On :   27 April 2018 9:33 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story