मुंबई में राह चलती महिला पर गिरा पेड़, VIDEO में कैद हुई घटना

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुंबई में राह चलती महिला पर गिरा पेड़, VIDEO में कैद हुई घटना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बारिश ने हर ओर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मुंबई में बारिश के असर से सभी वाकिफ हैं तंग गलियों की वजह यहां आम रास्तों के तालाब में तब्दील होने में देर नही लगती। इन दिनों हादसों में भी कमी नही रहती। हाल में सड़क चलती महिला एक ऐसी ही दुर्घटना का शिकार हो गई।

राह चलते उस पर पेड़ गिर गया। जिसका नजारा कैमरे में कैद हो गया। पेड़ गिरते ही महिला बेहोश हो गई। कुछ देर तक उसमें कोई हरकत भी नहीं हुई। महिला के ऊपर पेड़ गिरा देखकर आसपास के लोग दौडे़ और उसे पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में ही उसे किनारे पर ले जाया गया।

घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि सड़क किनारे के खजूर का पेड़ लगा हुआ था जो कि तेज हवा से टूटकर गिर गया। हालांकि जिस दौरान पेड़ गिरा हवा नही चल रही थी। कुछ ही देर में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वीडियो में देखें किस प्रकार चंद सेकण्ड में हादसे का शिकार हुई महिला। 

Created On :   22 July 2017 7:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story