अभिनेता विजय चव्हाण नहीं रहे, मराठी फिल्म जगत में शोक

A very famous Marathi cine star Actor Vijay Chavan is no more
अभिनेता विजय चव्हाण नहीं रहे, मराठी फिल्म जगत में शोक
अभिनेता विजय चव्हाण नहीं रहे, मराठी फिल्म जगत में शोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठी फिल्म जनत और थिएटल के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मराठी थिएटर और फिल्मी पर्दे के मशहूर अभिनेता विजय चव्हाण का शुक्रवार की सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 63 साल के थे। उन्हें बुधवार को मुलुंड में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

बता दें कि चव्हाेण फिल्म और थिएटर दोनों में ही अपने कॉमिक किरदारों के लिए काफी मशहूर थे। इन्होंने 350 से ज्याादा हिन्दील और मराठी फिल्मों में काम किया। मराठी स्टेज ड्रामा मोरुची मावशी से इन्हें मराठी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। किरदार के मामले में वो मराठी फिल्मों के अनुपम खेर थे। उन्होंने कई चरित्र भूमिका भी निभाई और कॉमिक टाइमिंग के चलते उनके स्क्रीन पर आते ही लोगों को हंसी आ जाती थी। मराठी फनी हॉरर फिल्म "झापलेला" में उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी और साल 1993 में आई इस फिल्म में उनका अभिनय कमाल का रहा था, इस फिल्म को बाद में हिंदी में भी डब किया गया है।

Created On :   24 Aug 2018 11:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story