जीवनसाथी डाट कॉम पर हुई पहचान महिला को पड़ी महंगी, लगा 60 हजार रुपए का चूना

A woman was lost 60 thousand rupees on the name of gift COURIER
जीवनसाथी डाट कॉम पर हुई पहचान महिला को पड़ी महंगी, लगा 60 हजार रुपए का चूना
जीवनसाथी डाट कॉम पर हुई पहचान महिला को पड़ी महंगी, लगा 60 हजार रुपए का चूना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जीवनसाथी डाट कॉम पर हुई पहचान एक महिला को महंगी पड गई। चॉकलेट का तोहफा भेजने की आड़ में महिला को हजारों रुपए से चूना लगाया गया। इस मामले को लेकर अजनी थाने में एक अन्य महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मुलतह राजस्थान की रहने वाली नागपुर निवासी अनुप्रिया अजयकुमार राठोड़ की 8 सितंबर 2017 को जीवनसाथी डाट कॉम नामक वेबसाईड के जरिए नविन गुरिंदर विल्लोरिया जो खुद को वेंटो रोम का रहने वाला बता रहा था, उससे उसकी पहचान हुई। कुछ दिनों बाद दोनो में मित्रता हुई।

इसी बीच नविन ने अनुप्रिया को प्यार भरी बातों में फंसा लिया और तोहफे के रुप में उसे चॉकलेट का डिब्बा कुरियर से भेजने का झांसा दिया। इसके बाद अनुप्रिया को एक महिला का फोन आया। जिसने चॉकलेट का कुरियर आने की बात कर उससे शुल्क के रुप में रुपए बैंक खाते में जमा करने की बात कही थी। 

बैंक खाते में जमा करा दी रकम 
महिला ने अनुप्रिया को बैंक खाता भी बता दिया था। जिसमें रुपए जमा करने थे। लिहाजा झांसे में आई अनुप्रिया ने करीब 60 हजार रुपए उक्त बैंक खाते में जमा भी कर दिए। लेकिन इसके इतने महीनों बाद भी उसे चॉकलेट का कुरियर प्राप्त नही हुआ है। इससे उसे ठगा गया है। इस बीच मामले की शिकायत संबंधित थाने में की गई है। नविन और उक्त अज्ञात महिला के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों के संबंध में पुलिस को कोई खास सुराग नही मिला है। 

Created On :   6 May 2018 5:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story