- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
घोषणा पत्र : आप का दिल्ली सरकार के मॉडल को महाराष्ट्र में लागू करने का वादा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आम आदमी पार्टी (आप) ने महाराष्ट्र में दिल्ली सरकार के मॉडल को लागू करने का वादा किया है। शुक्रवार को आप ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर मांदियान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व-क्रांतिकारी बदलाव लाया है। दिल्ली का यही मॉडल महाराष्ट्र की प्रमुख समस्याओं को सुलझाने में फायदेमंद साबित हो सकेगा। किशोर ने कहा कि महाराष्ट्र बड़ा प्रदेश है इसलिए पूर्णतः नहीं बल्कि कुछ प्रमाण में दिल्ली मॉडल लागू किया जा सकता है।
किशोर ने कहा कि हम सत्ता में रहे या नहीं लेकिन दिल्ली मॉडल रचनात्मक काम करने के लिए उपयोगी साबित होगा। किशोर ने बताया कि घोषणापत्र में पर्यावरण नीति, जल, जमीन, जंगल, ऊर्जा और वायू के मुद्दे पर लक्ष्य केंद्रित किया गया है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, महिला सुरक्षा, उद्योग, कृषि और परिवहन के मुद्दे को शामिल किया गया है। किशोर ने कहा कि आप दिल्ली सरकार के मॉडेल पर आधारित नीति को सामने रख करके चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है। विधानसभा चुनाव में आप ने राज्य की 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारा है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।