- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- 70 लाख रुपए लेकर फरार कर्मचारी...
70 लाख रुपए लेकर फरार कर्मचारी राजस्थान से गिरफ्तार, गोबर के ढेर से मिले 39 लाख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने 70 लाख रुपए लेकर भागे एक कर्मचारी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। यह कर्मचारी महानगर के भुलेश्वर इलाके में एक आंगडिया के यहां कार्यरत था। पैसे लेकर राजस्थान भागे आरोपी ने इस नकदी को ऊंट के गोबर के नीचे छुपाकर रखा था। पुलिस ने अब तक 39 लाख 50 हजार लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। महानगर की एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भगवान राम सवारी भुलेश्वर में डिलेवरी बॉय के रुप में कार्यरत था। अपने काम से आरोपी ने कुछ ही दिनों में अपने मालिक का विश्वास जीत लिया था। इसके चलते मालिक ने उसे पांच फरवरी को झवेरी बजार इलाके में एक ग्राहक के यहां से 70 लाख रुपए नकद लाने के लिए भेजा था। आरोपी वहां से पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद बहादुर सिंह राठौड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के फोन कॉल से जुड़े ब्योरे का अकालन करने के बाद उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे राजस्थान के सिरोही जिले के उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोबर के ढेर के नीचे छुपा कर रखे गए 39 लाख 50 हजार रुपए बरामद कर लिए। पुलिस इस मामले के दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Created On :   20 Feb 2020 3:43 PM IST