मुंबई-आगरा हाइवे पर गैस टैंकर और यात्री बस में भिड़ंत, 25 घायल

accident on mumbai-agra highway, 25 injured
मुंबई-आगरा हाइवे पर गैस टैंकर और यात्री बस में भिड़ंत, 25 घायल
मुंबई-आगरा हाइवे पर गैस टैंकर और यात्री बस में भिड़ंत, 25 घायल

डिजिटल डेस्क, चांदवड़। मुंबई-आगरा हाइवे पर भरवीर फाटे के समीप नासिक से चांदवड़ की ओर आने वाले गैस टैंकर ने पीछे से बस को जोरदार टक्कर मारी। इसमें बस में सवार 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए चांदवड़ के उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

चांदवड़ पुलिस के अनुसार, मुंबई से एलपीजी गैस से भरा टैंकर नागपुर की ओर जा रहा था। इस बीच टैंकर ने दोपहर 3 बजे नासिक से धुलिया की ओर जानेवाली राज्य परिवहन मंडल की एक्सप्रेस यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। बस चालक महेंद्र भावराव सनेर ने सर्तकता बरतकर बस पर नियंत्रण रखा। इससे बड़ी दुर्घटना टालने में मदद मिली। यात्रियों के सिर और छाती पर गंभीर चोटे आई हैं। जानकारी मिलने के बाद सोमा टोल प्लाजा के एंबुलेंस से घायलों को तत्काल चांदवड़ के उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

Created On :   9 July 2017 3:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story