- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चंद्रपुर और यवतमाल में दुर्घटनाएं-...
चंद्रपुर और यवतमाल में दुर्घटनाएं- दो की मौत

By - Bhaskar Hindi |17 May 2022 4:23 PM IST
दर्दनाक चंद्रपुर और यवतमाल में दुर्घटनाएं- दो की मौत
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर/यवतमाल. जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। चंद्रपुर जिले की कोरपना तहसील के गड़चांदुर के पास एसटी बस ने दोपहिया को टक्कर मार दी। हादसे में निखिल बंडु पत्रकार की मौत हो गई। गड़चांदुर पुलिस ने मौका पंचनामा कर मामला दर्ज किया। वहीं यवतमाल जिले की पांढरकवड़ा तहसील के ग्राम पाटणबोरी के पास कंटेनर ने यात्री वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तो अन्य यात्री घायल हो गए। मृतक का नाम प्रकाश मारोतराव दंडाजे (38) है। पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Created On :   17 May 2022 9:53 PM IST
Next Story