40 महिलाओं को अश्लील वीडियो कॉल करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने 27 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं को अश्लील फोटो भेजकर व वीडियोकॉल कर तंग करता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने इस तरह से 40 महिलाओं को परेशान किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम ज्योतिराम मनसुले है। उसे पुणे से गिरफ्तार किया है। मनसुले के खिलाफ एक निजी कंपनी में काम करनेवाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत की थी। मलाड इलाके में रहनेवाली महिला को जनवरी महीने में सुबह-सुबह एक वीडियोकॉल आया था। यह कॉल करनेवाला व्यक्ति पूरी तरह से नग्न अवस्था में खड़ा था। इसके बाद जब महिला ने फोन काट दिया तो उसने महिला ह्वाट्सएप में अपनी फोटो भेजी और पूछा कि क्या वो उसे जानती है। इस फोनकॉल के बाद महिला ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसे महिलाओं को अश्लील वीडियोकॉल करने से आनंद मिलता था। पुलिस ने आरोपी के फोन की जांच के दौरान पाया कि हाल के दिनों में उसने 40 महिलाओं को अश्लील वीडियोकॉल किए थे। आरोपी फेसबुक व दूसरे माध्यम से महिलाओं के नंबर हासिल करता था। इस बारे में पुलिस उपनिरीक्षक धीरज वायकोस ने बताया कि आरोपी फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता है। अब तक सिर्फ एक महिला इस मामले में शिकायत के लिए सामने आयी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानिय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Created On :   18 Feb 2023 8:47 PM IST