कन्हैया लाल की हत्या के खिलाफ टिप्पणी करने वाली लड़की को धमकी देने वाला कश्मीर से गिरफ्तार

Accused arrested from Kashmir for threatening girl made remarks against Kanhaiya Lals murder
 कन्हैया लाल की हत्या के खिलाफ टिप्पणी करने वाली लड़की को धमकी देने वाला कश्मीर से गिरफ्तार
शिकंजा  कन्हैया लाल की हत्या के खिलाफ टिप्पणी करने वाली लड़की को धमकी देने वाला कश्मीर से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फयाद अहमद भट है। आरोपी ने वाट्सएप कॉल करके लड़की को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी थी। 30 वर्षीय भट बडगाम जिले के उमराबाद का रहने वाला है। मामले में लड़की की शिकायत के आधार पर वीपी रोड पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। धमकी देने के लिए इस्तेमाल नंबर के लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जम्मू कश्मीर पहुंची और वहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उपायुक्त नीलोत्पल ने बताया कि मामले में गिरफ्तार कर आरोपी को रविवार रात को मुंबई लाया गया। यहां सोमवार को मुंबई की कोर्ट में पेशी के बाद उसे 14 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल टीवी डिबेट के दौरान तत्कालीन भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान के बाद नूपुर को भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग नूपुर के समर्थन में भी आ गए थे। उदयपुर के कन्हैया लाल ने भी सोशल मीडिया पर नूपुर के समर्थन में पोस्ट की थी जिससे नाराज होकर दो आरोपियों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी थी।      
 

Created On :   11 July 2022 10:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story