बाघ के नाखून सहित आरोपी गिरफ्तार, बार से पकड़े गए

Accused arrested with tiger nails, caught from bar
बाघ के नाखून सहित आरोपी गिरफ्तार, बार से पकड़े गए
शिकंजा बाघ के नाखून सहित आरोपी गिरफ्तार, बार से पकड़े गए

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। ताड़ोबा अंधारी बाघ प्रकल्प के समीप चिमूर में बाघ के नाखून की बिक्री करते हुए तृप्ति वाइन बार से आरोपी को शुक्रवार शाम 5 बजे के दौरान चिमूर केसलापुर निवासी जसबीरसिंह संगतसिंह अंधरेले को गिरफ्तार किया गया। चिमूर नगर परिषद अंतर्गत आने वाले केसलापुर में बाघ के नाखून की बिक्री की जानकारी खडसंगी बफर जोन के वनरक्षक को मिली। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को देने पर ताड़ोबा अंधारी बाघ परियोजना के उप निदेशक जी. गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक अभिजीत वायकोस, खडसंगी बफर जोन वन क्षेत्र अधिकारी किरण धानकुटे, क्षेत्र सहायक के.बी गुरनुले ने जाल बिछाकर आरोपी को तृप्ति बार और रेस्टारेंट से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1972 की धारा 50, 51 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच उपसंचालक जी. गुरुप्रसाद, सहायक वनसंरक्षक अभिजीत वायकोस के मार्गदर्शन में शुरू है। आरोपी को चिमूर न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक न्यायालय में कार्रवाई चल रही थी।
 

Created On :   13 Aug 2022 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story