पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे का मोबाइल चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Accused of stealing mobile of former Chief Minister Sushil Kumar Shinde arrested
पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे का मोबाइल चुराने का आरोपी गिरफ्तार
सलाखों के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे का मोबाइल चुराने का आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील कुमार शिंदे का मोबाइल चुराने की कोशिश के आरोप में रेलवे पुलिस ने एक 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात उस समय हुई जब 6 अक्टूबर को शिंदे सोलापुर से मुंबई आ रहे थे। आरोपी भी सोलापुर का ही रहने वाला है और वह भी उसी ट्रेन में सफर कर रहा था जिसमें शिंदे अपनी विधायक बेटी प्रणिती शिंदे के साथ मुंबई आ रहे थे। दरअसल सुबह छह बजे के करीब जब ट्रेन मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचने वाली थी शिंदे अपना मोबाइल सीट पर ही छोड़कर शौचालय चले गए थे। वे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनका मोबाइल चुराने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद शिंदे की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी। ट्रेन दादर पहुंची, तो आरोपी को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रमोद गौरव है। वह सोलापुर के माढा का रहने वाला है। इसके खिलाफ इससे पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और चोरी की कोशिश के आरोप में आईपीसी की धाराओं 379 और 511 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  
 

Created On :   10 Oct 2022 3:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story